Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2022 में सरकार ने किया “नाच न आए आंगन टेढ़ा” वाला काम, कांग्रेस ने यात्रा काल में मंत्रियों के देश विदेश के दौरे पर उठाया सवाल

देहरादून_ उत्तराखंड कांग्रेस ने चारधाम यात्रा 2022 के दौरान मंत्रियों के देश विदेश के दौरों पर सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि चारधाम यात्रा के लिए व्यवस्थाएं बनाना, नाच न आए आंगन टेढ़ा वाली बात हो गई है। प्रदेश के जंगलों में आग लगी थी और वन मंत्री समुद्र के किनारे थे। चारधाम यात्रा चल रही है स्वास्थ्य मंत्री गुजरात दौरा कर रहे है और पर्यटन मंत्री दुबई में है। बचे कूचे मंत्री मुख्यमंत्री के उपचुनाव को लेकर चंपावत प्रचार में व्यस्त है। साफ है की यात्रा को लेकर सरकार कितनी गंभीर है और जो आंकड़े आ रहे है, उन पर स्वास्थ्य विभाग को सफाई देनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *