Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए किया नामांकन, मंत्री गणेश जोशी बोले _चम्पावत की जनता विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुनने जा रही हैं

चम्पावत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। जहां उनके नामांकन में बीजेपी संगठन के दिग्गज नेता मौजूदा रहे। वहीं सरकार के कई मंत्री भी इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित होकर चुनावी प्रचार की बागडोर संभालते नजर आए। नामांकन में शामिल होने चंपावत पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चम्पावत की जनता आज विधायक को नहीं मुख्यमंत्री को चुनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पुष्कर सिंह धामी को कहा था कि मसूरी से चुनाव लड़े किंतु उन्होंने गोलू देवता की पावन धरती को चुना, यह चम्पावत की महान जनता का ही स्नेह है। मंत्री ने कहा कि यह चुनाव उत्तराखंड के विकास का है। मंत्री ने सैनिक कल्याण एवं कृषि के माध्यम से प्रदेश में चल रही योजनाओं का जिक्र भी अपने सम्बोधन में किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *