Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

कांग्रेसी पार्षद मीना बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग, पूर्व राज्यमंत्री जितेंद्र रावत ‘मोनी’ ने एसएसपी को दिया शिकायती पत्र

निवेदन इस प्रकार है कि कल दिनांक 25.04.2022 को नगर निगम की बैठक के दौरान वाद संख्या 28 डालनवाला उत्तर की पार्षद मीना बिष्ट द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीद राजेश रावत जी के बारे में अपशब्द कहे गये तथा उन्हें एक उदण्ड पत्थरबाज और आतंकवादी की संज्ञा दी।

महोदय, मीना बिष्ट एक पार्षद हैं तथा उनके द्वारा शहीद राजेश रावत के प्रति इस प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग बहुत ही शर्म की बात है एवं हर उत्तराखण्ड वासी इस कुकृत्य से रोष में है।

आप महोदय से निवेदन है कि उक्त पार्षद मीना बिष्ट के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराने का आदेश पारित करने की कृपा करें ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनर्रावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *