Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

21 मार्च को उत्तराखंड कांग्रेस की समीक्षा बैठक, प्रभारी देवेन्द्र यादव और अविनाश पांडेय करेंगे नेताओं संग मंथन

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 21 मार्च को देहरादून में आहूत की गई है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चुनाव की स्थिति के आकलन और सांगठनिक पहलुओं का जायजा लेने के लिए नियुक्त अविनाश पांडेय बैठक लेंगे। ये नेता विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन सहित तमाम पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पार्टी के सभी विजयी विधायक, सभी प्रत्याशियों और वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के साथ ही संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को गतिशील और संगठन की दृष्टि से मजबूत करने पर भी बैठक में विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *