Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

शुरुवाती रुझान में भाजपा को मिली बढ़त, दोनों ही दलों के मुख्यमंत्री चेहरे शुरुवात में पिछड़े

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझान में सीएम पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत अपनी-अपनी सीटों से फिलहाल पीछे चल रहे हैं। हरीश रावत लाकुआं विधानसभा सीट से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ खड़े हैं।

जबकि, सीएम पुष्कर सिंह धामी का मुकाबला भुवन चंद्र कापड़ी से ही है। 2017 के चुनाव में धामी ने कापड़ी को मात दी थी और 2022 में कापड़ी पुराना हिसाब चुकता करने के लिए जरूर कोशिश करेंगे। राजनैतिक सूत्रों की बात मानें तो दोनों ही मुख्यमंत्री पद के चेहरा है। चुनाव परिणामों के बाद ही पार्टी हाईकमान सीएम पद की घोषणा करेगी।

दोनों ही सीटों की स्थिति दोपहर बाद तक पूरी तरह साफ होगी। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों का दावा है कि वह उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। शुरुआती रूझान में दोनों ही पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *