Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडराजनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चुनावी नतीजों से पहले वाराणसी में हुई मुलाकात के कई मायने

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है। इस अवसर पर उत्तराखंड के चुनावी समीकरणों, पार्टी संगठन में बदलाव समेत कई मसलों पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि मुलाकात का आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आ पाया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली गए थे। लेकिन दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात नहीं हो पाई। जिसका कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का लगातार तीन दिन यूपी चुनाव में व्यस्त होना था। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी जाकर ही अध्यक्ष से मुलाकात की है। इन दिनों बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चाएं तेज है, वही 10 मार्च को मतगणना के बाद प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी यह भी तय हो जाएगा। ऐसे में तमाम मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *