Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

भाजपा का मिशन डैमेज कंट्रोल शुरू, कालाढूंगी में मान गए गजराज बिष्ट !

भाजपा ने प्रदेश में मिशन डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को सौंपी है। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज हल्द्वानी पहुंचे, जहां वो पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे गजराज बिष्ट को मनाने उनके घर पहुंचे। कालाढूंगी विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज गजराज बिष्ट ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के खिलाफ निर्दलीय नामांकन किया है। जिससे कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की मुश्किलें बढ़ गई थी। वही त्रिवेंद्र सिंह रावत के मनाने के बाद अब गजराज बिष्ट की नाराजगी दूर हो गई है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गजराज बिष्ट बेहद भावुक नजर आए और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। वही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गजराज बिष्ट पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता है। लेकिन टिकट ना मिलने से वह नाराज थे और अब वह मान गए है। साथ ही कल वह नामांकन वापस ले कर पार्टी के साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें कई लोगों को मनाने की जिम्मेदारी दी है। कल वहां जाकर भी वो सभी से बात कर नाराजगी दूर करेंगे। हम आपको बता दें की गजराज बिष्ट भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री के साथ ही मंडी परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *