Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

टिहरी और डोईवाला सीट से भाजपा के प्रत्याशी फाइनल, केवल औपचारिक घोषणा होने का है इंतजार

उत्तराखंड बीजेपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। डोईवाला हॉट सीट से बीजेपी ने भारतीय जनता महिला मोर्चा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीप्ति रावत का टिकट फाइनल कर दिया है। दीप्ति रावत कल डोईवाला विधानसभा से नामांकन करेगी। उनके नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। वहीं टिहरी सीट को लेकर भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले किशोर उपाध्याय का नाम तय कर दिया गया है। केवल औपचारिक घोषणा होना बाकी है। पार्टी की तरफ से दोनो ही संभावित प्रत्याशियों को नामांकन की तैयारी के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *