Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की चौथी सूची जारी, बद्रीनाथ सीट से युवा चेहरे भगवती को मिला टिकट

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी चौथी सूची जारी की है। जिसमें आप ने 10 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। वहीं इस सूची पर नजर डाले तो डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के पूर्व महासचिव भगवती प्रसाद को बद्रीनाथ सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। लंबे समय से आम आदमी पार्टी की मजबूती को लेकर पहाड़ पहाड़ घूम रहे भगवती को टिकट मिलने से क्षेत्र के युवा भी खासा उत्साहित है। साथ ही बीजेपी और कांग्रेस के अनुभवी उम्मीदवारों के खिलाफ पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *