Big breaking: भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के 18 नेताओं पर लगाया प्रतिबंध, आगामी विधानसभा चुनाव में नहीं कर सकेंगे दावेदारी
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने से उत्तराखंड प्रदेश के कई नेताओं को प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही उत्तराखंड के इन 18 नेताओं की बकायदा लिस्ट भी जारी कर दी है। पिछले चुनाव का खर्च विवरण न दे पाने के कारण भारत निर्वाचन आयोग ने इन्हें सात जनवरी 2023 तक के लिए चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन प्रतिबंधित नामों की सूची भी आयोग ने सभी रिटर्निग अधिकारियों को भी भेजी है।
चुनाव में प्रतिबंधित नामों पर नजर डाले तो :
देहरादून: जयप्रकाश उपाध्याय, मधुशाह, गौतम सिंह बिष्ट, विनोद प्रसाद नौटियाल
पौड़ी: राजेंद्र सिंह भंडारी
बागेश्वर: सुंदर धौनी
हरिद्वार: बच्ची सिंह, मौ अशरफ़
चंपावत: राजेद्र सिंह
पिथौरागढ़: राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुहैल अहमद, विनोद शर्मा, विनय, लाल सिंह, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, भुवन जोशी
