Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड सचिवालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल, सचिवालय संघ में चार वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश

उत्तराखंड सचिवालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। सचिवालय संघ ने शासन के चार वरिष्ठ अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाज़ी भी की है। सचिवालय संघ ने सभी कक्षों से कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने का आह्वाहन किया है। संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है कि सचिवालय संघ के अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री को गलत जानकारी देने का काम इन चार वरिष्ठ अधिकारियों ने किया, जो खुद को मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल मानते है। वहीं संघ के साथ सभी मांगों का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाने का वादा किया गया, लेकिन कोई निर्णय नहीं आया है। जिसके बाद हड़ताल का फैसला लिया गया और अब बिना शासनादेश के हड़ताल खत्म नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *