Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

परिसंपत्तियों के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का सरकार पर तंज, वाकई हो गया समझौता या कर दिया सरेंडर ?

देहरादून_पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकार वार्ता कर उत्तराखंड सरकार की उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों को लेकर हुए समझौते पर सवाल खड़ा कर दिया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों पर हरीश रावत ने बयान देते हुए कहा कि इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच समझौता हुआ था। जिसके बाद भाजपा का परिसंपत्तियों को लेकर यह दावा तथ्यहीन है की सब कुछ सुलझ गया है। कांग्रेस इस समझौते को नहीं मानती, ऐसा लग रहा है जैसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने सरेंडर कर दिया हो। साल 2018 में भी ऐसा ही एक समझौता हुआ, जिसमें सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों को लेकर कहा गया की समझौता हो गया है। जो कि आज भी पूरा नहीं हुआ है। यूपी और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों पर दोनों मुख्यमंत्रियों की बातचीत से उत्तराखंड को घाटा ही हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *