Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस का जन जागरण अभियान, महंगाई के खिलाफ जारी किया टोल फ्री नंबर

उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी द्वारा आज प्रदेशभर में चलाये जा रहे जन जागरण अभियान के तहत प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के माध्यम से जन जागरण अभियान हेतु कार्यक्रम का लोगो, मिस्ड काॅल नम्बर एवं प्रश्नावली का पम्पलेट जारी किया गया।प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत एवं अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी की प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि कांगे्रस पार्टी द्वारा पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से कंागे्रस सरकार एवं भाजपा सरकारों के तुलनात्मक आंकडे तथा भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की विफलताओं को भी जनता के बीच ले जा कर जनता से सीधे संवाद की रूप रेखा प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *