Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद बढ़ा मानदेय, आंगनवाड़ी बहनों के साथ ढोल बजाकर मंत्री रेखा आर्य ने बांटी खुशी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आगनबाड़ी कार्यकर्तीयों को रूपये 1800 व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को रूपये 1500 तथा आगनबाड़ी सहायिकाओं को रूपये 1500 की मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचन्द्र सेमवाल ने निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को उक्तानुसार माह नवम्बर 2021 से मानदेय वृद्धि करते हुए भुगतान की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। वहीं दीपावली के तोहफे के तौर पर मिली खुशी को जाहिर करने सैंकड़ों की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के आवास पर पहुंची। जहां महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने ढोल बजाकर सभी के साथ इस खुशी को बांटने का काम किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *