Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अयोध्या दौरा, महंत नृत्य गोपाल दास जी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर है। जहां दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन और हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की है। साथ ही सरयू नदी की रात्रि आरती में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। वहीं 11:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *