Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड के दो लाल हुए शहीद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकट की शोक संवेदना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के दो जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने दोनों शहीद जवानों के परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *