Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

शहीद अनंत कुकरेती को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजली, शहीद अनंत कुकरेती की स्मृति में शहीद द्वार बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोगीवाला स्थित गंगोत्री विहार में स्वर्गीय श्री अनंत कुकरेती जी के परिजनों से मुलाकात करने पहुँचे। मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय श्री अनंत कुकरेती जी की स्मृति में शहीद द्वार बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि माउंट त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान नौसेना के चार अधिकारी व दो पोर्टर गायब हो गए थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद रेस्क्यू टीम ने 4 शव बरामद किए थे। इस हादसे में देहरादून के लेफ्टिनेंट कमांडेंट अनंत कुमार कुकरेती भी शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *