Wednesday, December 6, 2023
Home राजनीति कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, चीन की चाल समझने में केंद्र सरकार रही...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, चीन की चाल समझने में केंद्र सरकार रही नाकाम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, चीन की चाल समझने में केंद्र सरकार रही नाकाम

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पड़ोसी देश चीन की चाल समझने में पूरी तरह नाकाम रही। इसकी कीमत 20 सैनिकों की शहादत के रूप में चुकानी पड़ी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गलवां घाटी में भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों के निधन पर दुरूख जताया। भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक घटना का सामना करने वाले सेना के जवानों के साहस और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर सपूतों को नमन करती है। देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा पर लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। सीमा पर भारतीय सेना पर हमला विदेश नीति की अपरिपक्वता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को देश की जनता के सामने हकीकत बतानी चाहिए। सीमावर्ती क्षेत्र की यह घटना उत्तराखंड, हिमाचल, अरुणाचल जैसे सीमावर्ती राज्यों के लिए भी चिंता का विषय है। केंद्र की मोदी सरकार सीमाओं की सुरक्षा करने में विफल साबित हो रही है।

चीन के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
लद्दाख घाटी में चीनी सैनिकों से हुए संघर्ष में शहीद हुए देश के 20 वीर जवानों को कांग्रेस ने भावभीनी श्रद्धांजलि अॢपत की। साथ ही कार्यकर्ताओं ने चीन का झंडा भी जलाकर गुस्से का इजहार किया। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में हुए प्रदर्शन में शहर कांग्रेस, युकां, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआइ, इंटक के कार्यकर्ता शामिल हुए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, युकां के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया आदि मौजूद रहे।

भाजपा नेता के वायरल वीडियो मामले की जांच शुरू
जुआ खेलते भाजपा नेता का वीडियो वायरल होने की जांच साइबर सेल ने शुरू कर दी है। जांच कर रहे सीओ साइबर सेल नरेंद्र पंत ने बताया कि अब इस मामले से जुड़े लोगों के बयान लिए जाएंगे।बीते मंगलवार को कांग्रेस की ओर से भाजपा केएक नेता का जुआ खेलते हुए वायरल वीडियो का हवाला देते हुए डीआइजी को शिकायती पत्र दिया गया था। वीडियो में दिख रहा है कि नेता अपने कार्यालय में कुछ लोगों के साथ जुआ खेल रहा है। यह कार्यालय सहस्रधारा रोड पर स्थित है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी कहा कि उक्त भाजपा नेता कई बार जुआ खेलते पकड़ा जा चुका है। डीआइजी अरुण मोहन जोशी की ओर से मामले की जांच साइबर सेल के सीओ नरेंद्र पंत को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

MLA प्रीतम सिंह को AICC से मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बनाया गया सीनियर ऑब्जर्वर

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिल्ली शाहदरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ी कार्यकताओं...

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 215 से भाजपा प्रत्याशी भारत गौतम के पक्ष में रोड...

हिमाचल में खराब मौसम की वजह से देहरादून लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रोहड़ू विधानसभा की जनता को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

देहरादून: हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण देहरादून वापस लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...

मुख्यमंत्री आवास में हर्ष पर्व के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गयी इगास, मुख्यमंत्री ने सिल्क्यारा सुरंग में फसे श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री...

*मजदूरों के परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार* *सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य की लोक संस्कृति से रूबरू हुये श्रमिकों के परिजन* *सांस्कृतिक नृत्य में परिजनों ने...