Home उत्तराखंड अक्षय तृतीया के मौक़े पर कल खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, कोरोना...

अक्षय तृतीया के मौक़े पर कल खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, कोरोना संक्रमण के चलते कपाट खुलने के समय केवल 25 लोगों को ही मौजूद रहने की अनुमति

उत्तरकाशी । अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर शुक्रवार 14 मई को यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल एवं सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया जाएगा।

मां यमुना के भाई समेश्वर देवता (शनि महाराज) की डोली भी उन्हें विदा करने यमुनोत्री तक जाएगी। अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे विशेष पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी को देखते हुए इस बार कपाटोद्घाटन में पुजारी, तीर्थ पुरोहित एवं पलगीर समेत कुल 25 लोग शामिल होंगे। इन सभी लोगों की कोरोना जांच कराई गई है।

यमुनोत्री धाम की सुगम यात्रा के लिए पैदल मार्ग तैयार

कोरोना काल बीतने के बाद चारधाम यात्रा शुरू होने पर तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम की सुगम यात्रा कर सकेंगे। लोनिवि ने बीते साल भिडियालीगाड़ के पास भूस्खलन से तबाह हुए यमुनोत्री धाम के पैदल रास्ते का बाईपास तैयार कर दिया है। बाईपास में पक्के पैदल मार्ग के साथ ही पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

बीते साल 11 सितंबर को भिडियालीगाड़ के पास हुए भारी भूस्खलन से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बना पुल और करीब 150 मीटर रास्ता ध्वस्त हो गया था। भले ही देशभर में कोविड महामारी के चलते सरकार ने इस बार चारधाम यात्रा स्थगित कर दी है, लेकिन अनादिकाल से चली आ रही परंपरा के तहत अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुक्रवार को यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ खोले जाएंगे।

साथ ही लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही कोविड महामारी से निजात मिलने पर पुन: चारधाम यात्रा शुरू होगी। लोनिवि ने बीते अप्रैल में यात्रा महत्व के इस मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया था। कोरोना संक्रमण और खराब मौसम की चुनौतियों के बावजूद करीब सवा महीने में लोनिवि ने यहां 36 मीटर स्पान का पैदल पुल और करीब 300 मीटर बाईपास मार्ग तैयार कर दिया है। अब मां यमुना की डोली यात्रा इसी रास्ते से होकर यमुनोत्री धाम पहुंचेगी।

चुनौतियों के बावजूद पूरा किया कार्य

लोनिवि के साइट इंचार्ज रविंद्र चौहान ने बताया कि कम समय, कोविड महामारी और मौसम की बेरुखी के चलते बाईपास मार्ग का निर्माण कराना चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद सवा महीने में कार्य पूरा कर लिया गया है। मार्ग पर रेलिंग आदि कुछ छूटे हुए कार्य भी कुछ ही दिनों में पूरे कर लिए जाएंगे। अब यह रास्ता सुरक्षित यात्रा के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का...

महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, मंत्री बोले, विशिष्ट लोंगो का मिल रहा है समर्थन, 2024...

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने...

विभागीय बैठक में नाराज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कहा: सरकार में नहीं चलेगा “Take it Easy” फॉर्मेट

*देहरादून* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ले रहीं विधानसभा में विभागीय अधिकारी के साथ बैठक बैठक में महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का...

महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, मंत्री बोले, विशिष्ट लोंगो का मिल रहा है समर्थन, 2024...

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने...

विभागीय बैठक में नाराज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कहा: सरकार में नहीं चलेगा “Take it Easy” फॉर्मेट

*देहरादून* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ले रहीं विधानसभा में विभागीय अधिकारी के साथ बैठक बैठक में महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण...

विरोध की राजनीति के चलते देश और प्रदेश का अपमान कर रहे है राहुल गांधी: भट्ट, राहुल गांधी के विदेश दौरे में दिए गए...

देहरादून। भाजपा ने कहा कि राजनैतिक लाभ के मोह और तुष्टिकरण की नीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा...

महिला पहलवानों के साथ खड़ी उत्तराखंड महिला कांग्रेस, जल्द मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया एलान

कांग्रेस भवन में उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में ज्योति रौतेला ने कहा...

उत्तराखंड में जल्द आयोजित होगी इन्वेस्टर समिट: CM, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो सकते है समिट के मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये...

CM आवास में CM सिक्योरिटी में तैनात पुलिस कर्मी ने की खुदकुशी, सरकारी असलहे से खुद को मारी गोली: सूत्र

देहरादून, उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात कमांडो ने की आत्महत्या पौड़ी के रहने वाले कमांडो ने छुट्टी ना मिलने के...

उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का हुआ शुभारंभ, उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु एक पोर्टल

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल...

राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त, लिए गए कई बड़े फैसले 👇

० उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग) (पंचायत राज और स्थानीय निकाय) (नियुक्ति और सेवा की शर्तें) (संशोधन) नियमावली - 2023 के संबंध में...

बीजेपी ने किया मिडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन, केंद्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की...