उत्तराखंड

उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड ने दिया उपनल कर्मिको को अपना समर्थन, राज्य सरकार से सम्मानजनक समझौता कर आंदोलनरत उपनल कर्मियों को राहत देने की माँग

उत्तराखंड प्रदेश में करीब 22000 बच्चे उपनल के माध्यम से कार्य कर रहे हैं उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जो कि इस प्रदेश का राज्य आंदोलन का सबसे बड़ा कर्मचारी शिक्षक संगठन है। जिसने उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हेतु 94 दिन की ऐतिहासिक हड़ताल की थी। यह वह पैतृक संगठन है जो उत्तराखंड की पृथक भौगोलिक स्थिति को देखते हुए राज्य आंदोलन में भागीदारी की थी। अतः संगठन उपनल कर्मचारियों की हड़ताल को पूर्ण समर्थन करते हुए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं सभी कैबिनेट मंत्रियों से एवं सभी माननीय विधायकों से अनुरोध करता है आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक समझौता करके माननीय न्यायालय का सम्मान करते हुए उनके साथ न्याय पूर्ण समझौता किया जाए- पंचम सिंह बिष्ट प्रदेश महामंत्री उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *