Friday, September 29, 2023
Home उत्तराखंड नवंबर माह तक हर हाल में पूरा होगा सैन्यधाम का निर्माण कार्य,...

नवंबर माह तक हर हाल में पूरा होगा सैन्यधाम का निर्माण कार्य, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आदेश

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम के निर्माण स्थल का विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्यों को प्रगति की जानकारी ली।

अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया गया कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य लगभग 50 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ ही निर्माण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सैन्यधाम के निर्माण कार्य को दिन-रात कार्य कर हर हाल में नवम्बर माह तक पूर्ण करने के सख्त निर्देश भी दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा उत्तराखंड में बन रहे सैन्यधाम की भव्यता एवं दिव्यता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखंड में सैन्यधाम निर्माण हो रहा है। यह राज्य सरकार के साथ ही मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट भी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सैन्यधाम में विशेष रुचि है। उन्होंने कहा सैन्यधाम का बजट 58 करोड़ से बढ़कर अब 98 करोड़ हो गया है। मंत्री ने कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है।
मंत्री ने बताया कि भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह, उनके मंदिर सैन्य धाम में बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। मंत्री ने कहा अगले माह से अमर ज्योति जवान का कार्य प्रारंभ होगा और उसमे जो शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई गई है, वह उस अमर जवान ज्योति के स्थल में डाला जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि पांचवें धाम सैन्यधाम के बनने के बाद जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने लोग यहां आते हैं ठीक उसी प्रकार से सैन्यधाम को देखने लोग यहां आएंगे। इस भावना के साथ सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।
इस अवसर पर सचिव दीपेंद्र चौधरी, निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, उपनल के एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, दीपक पुंडीर, लक्ष्मण रावत, संध्या थापा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला और कैलाश पंत को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला को बीस...

लंदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठकों का दौर जारी, तीसरे दिन 3 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू किए गए साइन

*आगर टेक्नोलॉजी के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया* *इज माई ट्रिप के साथ...

पुष्कर धामी सरकार में देर रात को मिली जिम्मेदारी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने ज्योति प्रसाद गैरोला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व प्रदान किया है। जिसमें 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला और कैलाश पंत को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला को बीस...

लंदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठकों का दौर जारी, तीसरे दिन 3 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू किए गए साइन

*आगर टेक्नोलॉजी के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया* *इज माई ट्रिप के साथ...

पुष्कर धामी सरकार में देर रात को मिली जिम्मेदारी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने ज्योति प्रसाद गैरोला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व प्रदान किया है। जिसमें 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर, 1 अक्टूबर...

*देहरादून* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आगामी 01 अक्टूबर को शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल प्रदेश के नगर निगमों सहित विभिन्न...

पुष्कर धामी सरकार का बड़ा फैसला, श्राद्ध पक्ष से पहले बांटे दायित्व

शासन द्वारा जनहित में निम्नलिखित महानुभावों को उनके सामने उल्लेखित दायित्व प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। 1. ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष,...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार, लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो...

*विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का क्रेज, देवभूमि में औद्योगिक संभावनाओं को माना सुरक्षित।* *उत्तराखण्ड सरकार का कयान जेट से साथ 3800 करोड़...

नई दिल्ली में दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम का समापन, उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया

नई दिल्ली/ देहरादून। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जय) के पांच साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के दो साल पूरे होने...

जोशीमठ आपदा के बाद सरकार समस्त जनपदों में सात सदस्यीय समिति बनाने पर कर रही विचार, आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी जानकारी,...

*देहरादून* जोशीमठ में भूधंसाव की घटना के बाद अब सरकार प्रदेश के समस्त जनपदों के डेंजर जोन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता पर सात...

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ किया गया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू,...

लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने लंदन के...

अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 15वीं पुण्यतिथि, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 'अशोक चक्र' विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा जी की 15वीं पुण्यतिथि पर बिलासपुर कांडली देहरादून...