Friday, September 29, 2023
Home उत्तराखंड Selfie के लिए सरकार ने तैयार किया selfie point, पौड़ी जनपद में...

Selfie के लिए सरकार ने तैयार किया selfie point, पौड़ी जनपद में बनेगा आकर्षण का नया केंद्र मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सेल्फ़ी लेकर किया जनता को समर्पित

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत  गढ़वाल कमिश्नर कैम्प कार्यालय पौड़ी के समीप सेल्फी प्वांइट का लोकार्पण तथा पौड़ी-टेका मोटर मार्ग पर चैरी ब्लाॅजम पौधारोपण किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिह रावत, विधायक पौड़ी मुकेश सिह कोली, विधायक लैसडोन दिलीप रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, नगर पालिकाध्यक्ष यश्पाल बेनाम, बहुउद्देशीय सहकारिता समिति अध्यक्ष संपत सिह रावत, गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल सहित अन्य गणमान्य ने प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र  ने कहा कि ल्वाली घाटी क्षेत्र में बेहतर प्रजाति के बांस रोपण करें, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होने कहा कि पौड़ी जनपद ने बेहतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। जिला योजना के अन्तर्गत आवंटित धनराशि का सदुपयोग हो रहा है। बीस सूत्री कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद पौड़ी पहले स्थान पर है। कहा कि बांस को लेकर कार्य योजना तैयार की गयी है, जिसके तहत हाईब्रिड बांस जो 165 फीट तक की ऊंचाई ले सकता है। किसान तैयार हो तो बांस की इस प्रजाति को नदी से लेकर ऊंचाई वाले स्थानों में भी उगाया जा सकता है। कहा कि पहले यह जंगली प्रजाति के रूप में जानी जाती थी, लेकिन अब भारत सरकार ने बांस को फसल का दर्जा दे दिया है। उन्होंने कहा कि किसान इसको फसल की तरह काटकर बाजार में बिक्री कर सकते हैं। कहा कि देश में जितनी बांस आधारित फैक्टरियां, वह लगभग समाप्त हो गई थी। कहा कि किसान इस क्षेत्र में काम करते हैं तो इससे बहुत से रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान अगर इसमें इच्छुक होते हैं तो इसको भी बढ़ावा दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जो भी जन-कल्याणकारी योजनाएं हैं, उनको गांव- गांव तक पहुंचायें ताकि लोग योजनाओं का फायदा उठाकर लाभान्वित हो सके।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा हर ब्लाॅक में एक महाविद्यालय खोला जायेगा। साथ ही प्रत्येक ब्लाॅक के मुख्यालय को डबल लेन सड़क से जोड़ा जायेगा, जिससे ब्लाकों का समुचित विकास होगा। कहा कि बासा-1 बनने के बाद स्थानीय महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ी हैं। बासा-1 बनाने के उद्देश्य में हम सफल हुए हैं। कहा कि बासा-2 भी एक माह में बनकर तैयार हो जायेगा। कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा जिला विकास प्राधिकरण को स्थगित कर दिया है, जो कि सराहनीय फैसला है।

RELATED ARTICLES

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला और कैलाश पंत को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला को बीस...

लंदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठकों का दौर जारी, तीसरे दिन 3 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू किए गए साइन

*आगर टेक्नोलॉजी के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया* *इज माई ट्रिप के साथ...

पुष्कर धामी सरकार में देर रात को मिली जिम्मेदारी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने ज्योति प्रसाद गैरोला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व प्रदान किया है। जिसमें 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला और कैलाश पंत को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला को बीस...

लंदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठकों का दौर जारी, तीसरे दिन 3 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू किए गए साइन

*आगर टेक्नोलॉजी के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया* *इज माई ट्रिप के साथ...

पुष्कर धामी सरकार में देर रात को मिली जिम्मेदारी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने ज्योति प्रसाद गैरोला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व प्रदान किया है। जिसमें 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर, 1 अक्टूबर...

*देहरादून* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आगामी 01 अक्टूबर को शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल प्रदेश के नगर निगमों सहित विभिन्न...

पुष्कर धामी सरकार का बड़ा फैसला, श्राद्ध पक्ष से पहले बांटे दायित्व

शासन द्वारा जनहित में निम्नलिखित महानुभावों को उनके सामने उल्लेखित दायित्व प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। 1. ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष,...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार, लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो...

*विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का क्रेज, देवभूमि में औद्योगिक संभावनाओं को माना सुरक्षित।* *उत्तराखण्ड सरकार का कयान जेट से साथ 3800 करोड़...

नई दिल्ली में दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम का समापन, उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया

नई दिल्ली/ देहरादून। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जय) के पांच साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के दो साल पूरे होने...

जोशीमठ आपदा के बाद सरकार समस्त जनपदों में सात सदस्यीय समिति बनाने पर कर रही विचार, आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी जानकारी,...

*देहरादून* जोशीमठ में भूधंसाव की घटना के बाद अब सरकार प्रदेश के समस्त जनपदों के डेंजर जोन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता पर सात...

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ किया गया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू,...

लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने लंदन के...

अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 15वीं पुण्यतिथि, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 'अशोक चक्र' विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा जी की 15वीं पुण्यतिथि पर बिलासपुर कांडली देहरादून...