Saturday, April 27, 2024
Latest:
उत्तराखंड

देवभूमि में देवदूत की भूमिका बखूबी निभा रही SDRF, गर्भवती महिला को भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित पार कराकर एम्बुलेंस तक पहुँचाया, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से हो गया था मार्ग अवरुद्ध

07 जून को पुलिस चौकी भटवाड़ी द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे सोनगर में भूस्खलन होने से मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है। उक्त सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मार्ग सुचारू कराने तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर निकट ग्राम, मुखवा की एक 26 वर्षीय महिला, करिश्मा जो कि गर्भवती थी एवं प्रसव पीड़ा से कराह रही थी, मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वही फस गयी। SDRF टीम द्वारा उक्त महिला को अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वैकल्पिक साधनों की सहायता से भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित पार कराया व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *