Friday, April 26, 2024
Latest:
उत्तराखंड

दलित युवक की पिटाई के मुद्दे पर RPI (A) ने की चर्चा, इस तरह की घटना है बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण: सेठपाल सिंह

उत्तरकाशी में मन्दिर जाने से रोकने पर दलित युवक की पिटाई का मुद्दा लगातार गर्मा रहा है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने भी इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में आम जनता के साथ चर्चा की है। जहां अध्यक्ष सेठपाल सिंह कहा की कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जहां हम एकजुटता का नारा देने का काम कर रहे है, वहीं समाज में इस तरह का भेदभाव हमारे देश के लिए और संस्कृति के लिए अच्छा सन्देश नहीं है। जाति गत आधार पर भेदभाव करना  सभी के लिए सहीं संदेश देने का काम नहीं करता है। रिपब्लिकन पार्टी हमेशा से ही समतामुलक जाति गत भेदभाव रहित समाज बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारी राज्य सरकार से मांग है कि इस तरह की गतिविधियों पर राज्य के भीतर अंकुश लगाया जाये। चर्चा कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सिंह, प्रदेश सचिव अशोक कुमार, ज़िलाध्यक्ष अंकित कुमार,  गंडवाल मंडल सरवन कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *