देहरादून– चमोली आपदा में उत्तराखंड पुलिस के दो जांबाज जवान भी हताहत हुए हैं ऐसे में उनके निधन पर ना केवल पुलिस मुख्यालय और पुलिस विभाग में गमगीन माहौल बना रहा तो वही प्रदेश सरकार भी अपने दो जांबाज पुलिस कर्मचारियों के निधन पर गहरा दुख जता रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर दुख जताते हुए कहा कि
” चमोली में आई प्राकृतिक आपदा में हमने अपने उत्तराखण्ड पुलिस के दो जांबाज जवानों को खोया है। हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी और कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया जी के समर्पण और जज्बे को कोटि-कोटि नमन। मैं, ईश्वर से अपने इन वीर सपूतों और इस आपदा में अपनी जान गंवाने वाली सभी मृत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। सरकार इस दुःखद घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। ॐ शांति शांति शांति!”