Friday, September 29, 2023
Home उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश का पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तीखा...

नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश का पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तीखा पलटवार, 2017 में चेहरा थे औऱ दोनों सीटों पर चुनाव हारे

देहरादून। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश ने आगामी चुनाव में सामूहिक नेतृत्व पर सवाल उठा रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में बतौर मुख्यमंत्री हरीश रावत ही चेहरा थे, लेकिन वह खुद दो सीटों पर चुनाव हार गए। पार्टी को सिर्फ 11 सीटें मिलीं। आगामी विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस के भीतर जंग शुरू हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस मामले में पार्टी की सामूहिक नेतृत्व की नीति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को निशाने पर लेने से नहीं चूक रहे। इंदिरा हृदयेश ने इंटरनेट मीडिया पर हरीश रावत की मुखर टिप्पणी को लेकर उन पर तंज कसा। उन्होंने हरीश रावत को नसीहत दी कि वह ऐसा वातावरण बनाएं ताकि जनता हमें चुनाव में वोट दें। महत्वाकांक्षा के चलते पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

पार्टी की वरिष्ठ नेता ने कहा कि हरीश रावत चाहें तो खुद को पार्टी हाईकमान से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चेहरा घोषित करा दें। उन्होंने कहा कि किसे चेहरा बनाना है या नहीं, यह काम हाईकमान का है। रावत ब्लाक प्रमुख से लेकर मुख्यमंत्री तक रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला उनका था। हालांकि, वह खुद इस पक्ष में नहीं थीं। पार्टी को एक के बजाय दो सीटों का नुकसान हुआ। वह जीतते तो पार्टी 13 सीटें जीत जाती।

उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव में सामूहिक नेतृत्व में लडऩे के पक्ष में है। मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का हरीश रावत का सुझाव निजी है। इसका पार्टी से लेना-देना नहीं है।

रावत के रुख पर पार्टी का रुख फिर हो सकता है साफ

कांग्रेस में उत्तराखंड में आगामी चुनाव में चेहरा घोषित करने की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पार्टी का रुख जल्द साफ कर सकते हैं। देवेंद्र यादव 15 जनवरी को कांग्रेस के राजभवन कूच कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि इस कार्यक्रम में हरीश रावत ने शामिल होने में असमर्थता जताई है। उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में व्यस्तता का हवाला दिया है।

RELATED ARTICLES

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला और कैलाश पंत को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला को बीस...

लंदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठकों का दौर जारी, तीसरे दिन 3 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू किए गए साइन

*आगर टेक्नोलॉजी के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया* *इज माई ट्रिप के साथ...

पुष्कर धामी सरकार में देर रात को मिली जिम्मेदारी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने ज्योति प्रसाद गैरोला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व प्रदान किया है। जिसमें 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला और कैलाश पंत को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला को बीस...

लंदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठकों का दौर जारी, तीसरे दिन 3 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू किए गए साइन

*आगर टेक्नोलॉजी के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया* *इज माई ट्रिप के साथ...

पुष्कर धामी सरकार में देर रात को मिली जिम्मेदारी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने ज्योति प्रसाद गैरोला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व प्रदान किया है। जिसमें 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर, 1 अक्टूबर...

*देहरादून* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आगामी 01 अक्टूबर को शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल प्रदेश के नगर निगमों सहित विभिन्न...

पुष्कर धामी सरकार का बड़ा फैसला, श्राद्ध पक्ष से पहले बांटे दायित्व

शासन द्वारा जनहित में निम्नलिखित महानुभावों को उनके सामने उल्लेखित दायित्व प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। 1. ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष,...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार, लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो...

*विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का क्रेज, देवभूमि में औद्योगिक संभावनाओं को माना सुरक्षित।* *उत्तराखण्ड सरकार का कयान जेट से साथ 3800 करोड़...

नई दिल्ली में दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम का समापन, उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया

नई दिल्ली/ देहरादून। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जय) के पांच साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के दो साल पूरे होने...

जोशीमठ आपदा के बाद सरकार समस्त जनपदों में सात सदस्यीय समिति बनाने पर कर रही विचार, आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी जानकारी,...

*देहरादून* जोशीमठ में भूधंसाव की घटना के बाद अब सरकार प्रदेश के समस्त जनपदों के डेंजर जोन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता पर सात...

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ किया गया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू,...

लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने लंदन के...

अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 15वीं पुण्यतिथि, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 'अशोक चक्र' विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा जी की 15वीं पुण्यतिथि पर बिलासपुर कांडली देहरादून...