उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के घर पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, परिवहन निगम को घाटे से उबारने पर थपथपाई परिवहन मंत्री की पीठ

देहरादून: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के यमुना कॉलोनी स्तिथ आवास पर आकर मुलाकात की है। जहां परिवहन मंत्री चंदन रामदास की कुशलक्षेम पूछने के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए परिवहन मंत्री की पीठ भी थपथपाई है। उत्तराखंड में भगतदा के नाम से पहचाने जाने वाले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने परिवहन मंत्री चंदनराम दास को अच्छा काम करने के लिए  शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *