Friday, December 8, 2023
Home उत्तराखंड अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का रखें ध्यान: सतपाल महाराज* ...

अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का रखें ध्यान: सतपाल महाराज* *जिलाधिकारी व एस. पी. के कार्यक्रम में न पहुंचे पर मांगा स्पष्टीकरण

बागेश्वर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज जनपद में पर्यटन एवं सिंचाई विभाग की 30 करोड़ 57 लाख 34 हजार रुपये की कई विकास योजनायें जनता को समर्पित की। इतना ही नहीं उन्होने जिलाधिकारी और एस. पी. के कार्यक्रम स्थल पर न पहुँचने पर सीधी मुख्य सचिव से बात कर उनका स्पष्टीकरण भी मांगा है।
प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज यहाँ गरूड़ विकासखण्ड परिसर में केंद्र पोषित स्वदेश योजना के अंतर्गत हेरिटेज सर्किट बैजनाथ में एक ओर जहां पर्यटन विभाग द्वारा किये गये 28 करोड़ 89 लाख रूपये की लागत से निर्मित पर्यटन सुविधाओं के कार्यों का लोकार्पण किया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने बागेश्वर में सिंचाई विभाग के द्वारा जिला पंचायत खुनौली की भूमि, आवासीय भवनों के साथ-साथ पुंगर नदी एवं उसकी उप नदियों की 1 करोड़ 68 लाख 34 हजार रूपये की बाढ़ सुरक्षा योजना का भी लोकार्पण किया।


जनपद में आयोजित विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण समारोह में उपस्थित स्थानीय लोगों व विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत हेरिटेज सर्किट में शामिल बागेश्वर स्थित बैजनाथ में इको लॉग हट्स, पार्किंग, घाट डेवलपमेंट आदि अनेक पर्यटन, सिंचाई एवं जलागम प्रबंधन की अनेक योजनाओं पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में विकास कार्य किया जा रहे है। महाराज ने कहा कि शिव सर्किट के अंतर्गत अन्य जनपदों के साथ-साथ बागेश्वर स्थित पौराणिक बागनाथ महादेव मंदिर को भी इसमें शामिल किया गया है। जबकि धौलीनाग व दूदीला के फैणीनाग मंदिर को नागराजा एवं गोलज्यू मंदिर सर्किट, कपकोट के मूल नारायण को विष्णु, राम एवं नरसिंह मंदिर सर्किट में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020 से 23 हेतु हर खेत को पानी योजना के अंतर्गत 34939.33 लाख की 422 नई लघु सिंचाई योजनाओं का प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति हेतु भारत सरकार को भेजा गया है इससे प्रदेश की 19524 हेक्टेयर सिंचन क्षमता का सृजन संभव हो पायेगा।

महाराज ने विभागीय अधिकारियों चेतावनी दी विकास कार्यों किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने स्पष्ट कहा कि अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के साथ-साथ उनका फोन जरूर उठायें। लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बागेश्वर स्थित पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए फोन करके अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

RELATED ARTICLES

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...