Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड इरादों के अटल त्रिवेंद्र गैरसैंण पर लगातार बढ़ रहे आगे

इरादों के अटल त्रिवेंद्र गैरसैंण पर लगातार बढ़ रहे आगे

देहरादूनः राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास को लेकर राज्य के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जो विकास का रोडमैप दर्शाया है, उस पर राज्य सरकार तेजी से कदम आगे बढ़ा रही है। गैरसैंण में आधारभूत ढांचे के विस्तार से लेकर यहां तमाम सुविधाएं जुटाने पर सरकार का पूरा फोकस है। गैरसैंण में अब आईआरबी की तीसरी यूनिट खोलने की घोषणा करके मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि गैरसैंण के विकास में वह कोई कमी नहीं छोड़ने वाले। यही नहीं, विधानसभा का बजट सत्र भी एक से नौ मार्च तक गैरसैंण में आहूत किया गया है।

पहाड़ की राजधानी पहाड़ में हो, इसे लेकर बीते दो दशकों में केवल कोरी बातें होती रही। किसी ने भी इसे लेकर गंभीर प्रयास नहीं किए। बहरहाल, 4 मार्च 2020 को वह दिन आया जब मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंडियत की भावना का सम्मान करते हुए गैरसैंण भराड़ीसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया। हालांकि, सवाल उठाने वाले इतने से भी कहां मानने वाले थे। कोई इसे पाॅलीटिक्ल माइलेज के लिए उठाया गया कदम करार देने लगा तो किसी ने कहा कि गैरसैंण भराड़ीसैंण को केवल नेताओं-अफसरों की मौज-मस्ती के लिए ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया है।


अलबत्ता, मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इन सब बातों से डिगे नहीं। उन्होंने जिस सच्ची सोच के साथ गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया, उस पर वह लगातार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। गैरसैंण पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रतिबद्धता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि न केवल गैरसैंण में लगातार विधानसभा सत्रों का आयोजन किया जा रहा है बल्कि खुद मुख्यमंत्री यहां पर अपने नाम से जमीन खरीद चुके हैं। 15 अगस्त को पहली बार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां तिरंगा फहराया तो 9 नवंबर 2020 यानि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने गैरसैंण के चरणबद्ध विकास को लेकर आगामी वर्षों में 25 हजार करोड़ से विकास कार्य किए जाने की घोषणा की। यही नहीं चाय विकास बोर्ड का मुख्यालय समेत गैरसैंण क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए देहरादून की सूर्यधार झील की तर्ज पर झील निर्माण का भी वह ऐलान कर चुके हैं। वहीं, अब मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में आईआरबी की तीसरी यूनिट स्थापित करने की भी बड़ी घोषणा की है। यही नहीं, एक से नौ मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र भी गैरसैंण भराड़ीसैंण में ही आहूत किया गया है। इस सबसे स्पष्ट है कि त्रिवेंद्र सरकार का पूरा फोकस गैरसैंण भराड़ीसैंण के विकास पर है जो केवल बातों तक नहीं बल्कि धरातल पर भी तेजी से उतरता नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...

मुख्यमंत्री आवास में हर्ष पर्व के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गयी इगास, मुख्यमंत्री ने सिल्क्यारा सुरंग में फसे श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री...

*मजदूरों के परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार* *सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य की लोक संस्कृति से रूबरू हुये श्रमिकों के परिजन* *सांस्कृतिक नृत्य में परिजनों ने...