Friday, April 26, 2024
Latest:
उत्तराखंड

राजधानी देहरादून में सरकार ने लगाया कोविड कर्फ़्यू, लेकिन जब जनता खुद बनी लापरवाह तो सरकारी नियम भी क्या करें

देहरादून- राजधानी देहरादून में सरकार के कोविड कर्फ्यू के आदेशों का कोई बड़ा असर नही दिखा है। शहर के दिल अकेले घण्टाघर को छोड़ दे तो कही कोई सख्ती नज़र नहीं आइ। इसमें सरकार से ज़्यादा आम जनता की गलती नज़र आ रही है जिसने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना जरूरी नही समझा।


सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचने को राजधानी देहरादून में वीकेंड कर्फ़्यू  का एलान किया, जिसको अमलीजामा पहनाने की ज़िम्मेदारी सरकार से ज़्यादा आम जनता की बनती है, जिन्हें खुद से ही जागरुक होकर नियमो का पालन करने की ज़रूरत है। लेकिन राजधानी में सरकार के आदेशों की स्थिति के बाद प्रदेश में इसके अनुपालन का सहज ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

राजधानी में कोविड कर्फ्यू के दिन आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा गली मोहल्लो में दुकाने खुली दिख रही है। लोग भी खरीददारी करते निश्चिंत होकर वाहनो से घूमते दिखे। चौकी इंचार्ज धारा शिशुपाल राणा ज़रूर फोर्स समेत घण्टाघर पर सख्त दिखे और लोगो के चालान भी काटे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *