Sunday, April 2, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी.जी.आई.सी कौलागढ़ के नव निर्मित भवन का...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी.जी.आई.सी कौलागढ़ के नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण, स्कूलों में स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का भी किया गया शुभारम्भ 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास झड़ीपानी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास कोरबा के शिलान्यास के साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ का नाम पूर्व विधायक श्री हरबंस कपूर के नाम से किए जाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उन्होंने संपर्क स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस के माध्यम से चल रही कक्षाओं का अवलोकन किया एवं छात्राओं से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। समाज के गरीब एवं वंचित वर्गों के लोगों को भी शिक्षा के लिए पूरे अवसर मिले इसके लिए राज्य में जहां भी आवासीय छात्रावास बनाने की आवश्यकता होगी, इस दिशा में तेजी से प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि देश आजादी के अमृत महोत्सव में प्रवेश कर गया है। आने वाले 25 साल भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारे नौनिहाल भारत का भविष्य हैं। इनको अच्छी शिक्षा और संस्कार मिले यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में भारत द्वारा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर जो भी प्रस्ताव रखे जाते हैं, उन पर गम्भीरता से सुनवाई भी होती है, और फैसले भी लिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत 2023 में जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। यह देश के लिए ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ को बढ़ावा देने का अच्छा अवसर है। भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष भी घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के प्रस्ताव पर समर्थन मिलने पर पूर्व में संयुक्त राष्ट्र महासभा से प्रतिवर्ष 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने मंजूरी मिली थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड भी विकास पथ पर तेजी से अग्रसर है। 2025 तक उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में हो इस दिशा में निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हो गई है। जिसके तहत 05 हजार बाल वाटिकाओं का संचालन पूरे राज्य में किया जा रहा है। प्रदेश में करीब 11 लाख छात्र – छात्राओं को किताबें, कपड़े, बैग, जूते, एवं अन्य सामग्री सरकार द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही। राज्य में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी एवं अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को भी मुफ्त में किताबें देने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। राज्य में कक्षा 01 से 08वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को पहले से ही मुफ्त में किताबें दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में ‘हमारी विरासत’ पुस्तक बच्चों को पढ़ाई जायेगी। इसमें उत्तराखण्ड के महापुरूषों की जानकारी के अलावा राज्य की ऐतिहासिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि की जानकारी भी बच्चों दी जायेगी। राज्य में स्कूलों के पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं कृषि से सबंधित जानकारियों का समावेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही एलटी अध्यापकों को नियुक्ति दी जायेगी। इन शिक्षकों को मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए अनेक कार्य किये गये हैं। बच्चों को हिन्दी के अलावा अंग्रेजी माध्यम में भी अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए अटल आदर्श विद्यालय खोले गये हैं। उन्होंने कहा प्रदेश के दूरस्थ गांवों में शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम हो इसके लिए भी हमें प्रयास करने चाहिए।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, सम्पर्क फाउण्डेशन के सी.ई.ओ विनीत नायर, स्कूलनेट संस्था के सी.ई.ओ लोकेश बजाज एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

देररात को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे राज्य सचिवालय, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को किया तलब

*मुख्यमंत्री ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा।* *प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों को...

“मेरा घर राहुल गांधी का घर”, देहरादून में कांग्रेस ने शुरू किया अभियान

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद अब उन्हें अपना सरकारी बंगला भी खाली करना है। जिसको...

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार से किया कई योजनाओं का शुभारंभ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया केंद्र सरकार का धन्यवाद

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में राज्य की 95 संयुक्त सहकारी खेती, 95...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देररात को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे राज्य सचिवालय, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को किया तलब

*मुख्यमंत्री ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा।* *प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों को...

“मेरा घर राहुल गांधी का घर”, देहरादून में कांग्रेस ने शुरू किया अभियान

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद अब उन्हें अपना सरकारी बंगला भी खाली करना है। जिसको...

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार से किया कई योजनाओं का शुभारंभ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया केंद्र सरकार का धन्यवाद

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में राज्य की 95 संयुक्त सहकारी खेती, 95...

रामनगर, उत्तराखंड में आयोजित हुई जी-20 मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन की पहली बैठक

जी-20 मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (जी-20 सीएसएआर) की पहली बैठक रामनगर, उत्तराखंड में आयोजित की गयी, जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े पारस्परिक...

चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर अभियुक्त घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, थाना रायपुर पुलिस ने किया खुलासा

27/03/2023 को थाना रायपुर पर वादिनी श्रीमती आशा थापा पत्नी त्रिलोक सिंह थापा निवासी लाडपुर रायपुर देहरादून ने थाना आकर तहरीर दी कि लाडपुर...

उधमसिंह नगर के सितारगंज में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क को केंद्र सरकार की मंजूरी, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मिली स्वीकृति

केन्द्र सरकार ने उधमसिंह नगर के सितारगंज में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क (Integrated Aqua Park) की स्थापना की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत स्वीकृति...

दिव्यांग बच्चो से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की मुलाकात, नवरात्रि के मौके पर किया दिव्यांग बच्चो का कन्या पूजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल 'नैब' में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया। इस दौरान...

उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हुऐ 13 जनप्रतिनिधि नामित, ग्राम्य विकास मंत्री ने दी बधाई, 17 अप्रैल को...

देहरादून 29 मार्च, उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद में गैर सरकारी सदस्य के रूप में 13 जनप्रतिनिधियों को नामित करने की स्वीकृति के बाद...

जी-20 के जरिए वैश्विक स्तर पर मिलेगी उत्तराखंड को नई पहचान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से उत्तराखंड में हो रही तीन...

देहरादून। रामनगर में आज से जी-20 सम्मेलन का आगाज हो गया है और मई माह में ऋषिकेश भी दो जी-20 सम्मेलनों की मेजबानी करेगा।...

BKTC की बोर्ड बैठक में लिए गए बड़े फैसले, बद्री केदार में VIP दर्शन के 300 रुपए शुल्क फिक्स, 01 JE और 01 महिला...

देहरादून: श्री बदरीनाथ - केदारनाथ समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक में आगामी वित्त वर्ष 2023 - 24 के लिए 76,25,76,618 करोड़ का बजट प्रस्तावित...