Friday, December 8, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा की, पिथौरागढ़, बागेश्वर...

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा की, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चंपावत जिलों की सीएम घोषणाओं की समीक्षा की गई, हर 15 दिन में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करने के DM को आदेश

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चंपावत जिलों की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। बैठक में विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, चन्दन राम दास, कैलाश चन्द्र गहतौड़ी, वर्चुअल माध्यम से विधायक चन्द्रा पंत, विशन सिंह चुफाल उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम घोषणाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाय। स्थानीय स्तर पर समस्या के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विधायकगणों से समन्वय स्थापित किये जाए। हर माह मुख्यमंत्री सीएम घोषणाओं की समीक्षा करेंगे। कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारियों को 15 दिनों में घोषणाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिये गये हैं। सीएम घोषणा पोर्टल पर भी सभी घोषणाओं को अपडेट रखने के निर्देश दिये गये। जनपद पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री की 152 घोषणाओं में से 98 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। शेष पर कार्य प्रगति पर है। जनपद बागेश्वर में 58 घोषणाओं में से 36 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष पर कार्य चल रहा है। चम्पावत जनपद में 88 घोषणाओं में से 53 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, अवशेष पर कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि घोषणाओं को समय पर पूर्ण करने के साथ ही कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाय। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर पेयजल, आवागमन एवं अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाय। शौचालयों के निर्माण के साथ ही उनके मेंटिनेंस की व्यवस्था भी की जाए। जल के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।

*पिथौरागढ़:*

पिथौरागढ़ जनपद में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत मुख्यतः बरम- कनार मोटर मार्ग, सिमल से नाग मोटर मार्ग, डुंगातोली से चुनरगांव मोटर मार्ग, बनकोट से भटृटीगांव मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्यों,  अनेक मोटरमार्गों के डामरीकरण सुधारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। डिगरा मुवानी कलौन गाड एवं गंुजी पेयजल योजना की स्वीकृति दी जा चुकी है। आॅवला घाट से पिथौरागढ़ पेयजल योजना पूर्ण की जा चुकी हैं। डीडीहाट पेयजल योजना एवं मुनस्यारी नगर पेयजल योजना का कार्य पूर्ण हो चुका है। पिथौरागढ़ को पर्यटक शहर के रूप में विकसित करने के लिए 85.80 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई। पिथौरागढ़ में पार्किंग के निर्माण, मदकोट एवं सेरा स्थित गर्म पानी के स्रोतों के विकास, मुनस्यारी को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने, होम स्टे को बढ़ावा देने एवं हाई टैक शौचालय निर्माण की घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। थरकोट झील के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। ऐलागाड, तवाघाट एवं धारचुला में तटबंध निर्माण हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां दी जा चुकी हैं। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में टेलीरेडियोलाॅजी की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं।

*बागेश्वर:*

बागेश्वर जनपद में सीएम घोषणाओं के तहत मुख्यतः पिण्डारी ग्लेशियर ट्रेकिंग रूट के दवाली में 60 मी. स्पान झूला पुल एवं सोराग से सुन्दर ढ़ुंगा तक नये ट्रेकिंग रूट की घोषणा पूर्ण हो चुकी है। बिलौना, कालापैरकापडी, म्यून्डा लिफ्ट सिंचाई योजना, विभिन्न सड़क मार्गों का नव निर्माण एवं डामरीकरण एवं पेयजल योजनाओं से संबंधित घोषणाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है। बागनाथ मंदिर में धर्मशाला एवं बैजनाथ मंदिर गरूड़ में संग्रहालय निर्माण की घोषणा पूर्ण हो चुकी है।

*चम्पावत:*

चम्पावत जनपद में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत मुख्यतः जनपद मुख्यालय के सौन्दर्यीकरण, चम्पावत एवं टनकपुर में आधुनिक शौचालयों के निर्माण , जनपद में विभिन्न पार्कों  के सौन्दर्यीकरण, वाणासुर एवं चम्पावत में ट्रेक रूट के विकास, चम्पावत में पार्किंग व बस अड्डा के निर्माण  एवं विभिन्न सड़को के नव निर्माण एवं डामरीकरण के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. के. सुधांशु, अमित नेगी, दिलीप जावलकर, हरबंस सिंह चुघ, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी कुमाऊँ कमिश्नर अरविन्द सिंह ह्यांकी, शासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं सबंधित विभागों के निदेशक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...