भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने भाजपा महानगर अध्यक्ष की संस्तुति के बाद वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल युवा मोर्चा के मंत्री गौतम काला को पद से निष्कासित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जाँच पार्टी अनुशासन समिति को भी भेज दी है। गौतम काला पर आरोप है की उन्होंने ज़िम्मेदार पद पर होने के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं से गाली गलौज मारपीट और अभद्रता की है। जिसकी कई कार्यकर्ताओं ने पुष्टि की है। जिसके बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष से चर्चा के बाद BJYM महानगर अध्यक्ष ने यह फ़ैसला किया और महानगर महामंत्री कुलदीप पंत की तरफ़ से निस्कशित करने का पत्र जारी किया गया है। साथ ही पार्टी अनुशासन समिति को भी जाँच रिपोर्ट भेजी गई है।