Sunday, September 8, 2024
Latest:
उत्तराखंडराजनीति

भाजपा और आरएसएस का समन्वय बैठक के बहाने महामंथन, 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण बैठक का अयोजन

उत्तराखंड बीजेपी और आर एस एस की समन्वय बैठक देहरादून में शुरू हो गई है। राजधानी देहरादून में आज लगभग अलग अलग जगहों पर 3 समन्वय बैठके हैं जिसमे 2022 के चुनावों के कार्यो की रणनीति बनाई जा रही है। इससे पहले आज प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पर देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आपको बता दे आज पहले दिन संघ और भाजपा के मध्य होने वाली बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है इसमें भाजपा संगठन और सरकार के कामकाज के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी मंथन होने जा रहा है। अगले 2 दिन 29 और 30 जुलाई को प्रदेश में सेवा कार्य में जुटे संघ से जुड़े 35 संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ उनके कामकाज पर मंथन होगा।

समन्वय बैठको में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार व डॉ कृष्ण गोपाल मौजूद रहेंगे भाजपा के साथ होने वाली समन्वय बैठक में पार्टी की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और चारों प्रांतीय महामंत्री उपस्थित रहेंगे।

भाजपा के दृष्टिकोण से यह बेहद महत्वपूर्ण बैठक है आपको बता दें 4 महीने में उत्तराखंड भाजपा की स्थिति में काफी परिवर्तन हुआ है लगभग 2 बार नेतृत्व परिवर्तन उत्तराखंड में देखा गया है ऐसे में 2022 के चुनाव में इस नेतृत्व परिवर्तन का क्या असर होगा और संघ और भाजपा इस को कैसे मैनेज करेंगे इन तमाम मुद्दों पर भी चर्चा होनी संभव है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *