बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने विधिवत पूजा अर्चना कर पार्टी के सातों मोर्चों को उनके कक्ष आवंटित किए।भाजपा अध्यक्ष भगत ने प्रत्येक मोर्चों के कक्षों का निरीक्षण किया और मोर्चा आध्यक्षों ने फूल मालाओं से श्री भगत का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं के अंदर नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। भगत ने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों बधाई देते हुए सभी को मिशन 2022 के लिए अभी से कमर कसने को कहा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने भी प्रत्येक मोर्चों के कक्ष का निरीक्षण किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष भगत ने पार्टी के सातों मोर्चों महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, जनजाति मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, को उनके कक्ष आवंटित किए।