Friday, December 8, 2023
Home उत्तराखंड आपदा के बहाने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर निशाना, ये समालोचक हैं...

आपदा के बहाने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर निशाना, ये समालोचक हैं या सिरफिरे ? जो 4 साल से कर रहे हैं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का व्यक्तिगत विरोध

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह चमोली में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्र में आम लोगों के साथ बैठे हुए हैं और उन्हें एक टेबिल में चाय के साथ ड्राई फ्रुट्स आदि परोसे गए हैं। इन टिप्पणियों के साथ कि आपदा के वक्त मुख्यमंत्री ड्राई फ्रुट्स का मजा ले रहे हैं, मुख्यमंत्री ने आपदा को अवसर बना लिया है, मुख्यमंत्री को मलवे में दबे लोगों की कोई फिक्र नहीं है, मुख्यमंत्री संवेदनहीन व्यक्ति हैं, उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल, लोकतंत्र में समालोचकों और पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। उनका काम व्यवस्था की खामियां उजागर कर सरकार को आईना दिखाना होता है। स्वस्थ प्रजातंत्र के लिए यह बेहद जरूरी भी है। होना तो यह चाहिए कि सिस्टम (तंत्र) की कमियों की कलई खोलकर सरकार को सुधार के लिए विवश किया जाता पर हो कुछ और रहा है। हो यह रहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का व्यक्तिगत विरोध हो रहा है। निगाहें इस बात पर हैं कि त्रिवेन्द्र क्या खा रहे हैं, कहां ठहरे हैं और किससे बात कर रहे हैं किससे नहीं। अरे भाई! त्रिवेन्द्र सिंह रावत मुख्यमंत्री हैं और संविधान के तहत मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल होता है। आपदास्थल के निरीक्षण के बाद क्षेत्र में जब भी वो कहीं पर बैठते हैं, विश्राम करते हैं तो स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, आम लोग भी चाहते हैं कि उन्हें सम्मान के साथ अपने बीच बैठाया जाए।

इस दौरान लोग दिल से उन्हें चाय-नाश्ता, भोजन परोसते हैं। किसी भी जनप्रतिनिधि (मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद आदि) के लिए यह एक स्वाभाविक सम्मान होता है। अब उस दृश्य का फोटो वायरल कर मुख्यमंत्री को यह कहते हुए ट्रोल किया जाए कि वो काजू-बादाम के शौकीन हैं, भूखे हैं और ड्राई फ्रुट्स दिखाई देने पर उन्हें मलवे में दबे व्यक्तियों की फिक्र नहीं रह जाती, यह कहां तक उचित है? कुछ सिरफिरे तो यह तक कह सकते हैं कि आपदाग्रस्त क्षेत्र में जाकर मुख्यमंत्री बैठे क्यों रहे, उन्हें जेसीबी में बैठकर मलवा हटाना चाहिए था या फिर कटर हाथ में लेकर मलवे में मौजूद सरिया काटनी चाहिए थीं।

साफ है कि व्यवस्था पर अंगुली उठाने के बजाए हर बार मुख्यमंत्री को निशाना बनाने का काम एक मिशन के तौर पर शुरू हो जाता है। दून से लेकर दिल्ली तक सिरफिरों के तार जुड़ जाते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इस तरह की छींटाकशी का काम वो लोग नहीं कर रहे जो पिछले कई दिनों से आपदाप्रभावित क्षेत्र में डटे हुए हैं और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी व वायुसेना के जवानों की पल-पल की गतिविधियों के गवाह बने हुए हैं। सोशल मीडिया वॉरियर वो बने हुए हैं जो अभी तक देश की सीमा से लगे इस आपदाग्रस्त क्षेत्र में झांकने तक नहीं गए। समालोचना करो तो ऐसी करो जिससे जन समुदाय का लाभ हो और जिससे प्रभावितों को तत्काल राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...