Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

आपदाग्रस्त इलाको का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया निरीक्षण, प्रभावितों को मुख्यमंत्री धामी ने सौंपे राहत राशि के चेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला एवं पिथौरागढ़ जिले का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण किया है. आपदा प्रभावित इलाकों में बारिश के कारण पहाड़ों में काफी नुकसान नजर आ रहा है ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून से धारचूला एवं प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण भी किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देहरादून से हवाई सर्वेक्षण के लिए धारचूला के प्रभावित इलाकों में पहुंचे जहां उन्होंने प्रभावित लोगों से भी प्रशासन द्वारा मुहैया करवाई जा रही सहायता की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से बात करते हुए। कहा कि उत्तराखंड सरकार हर तरह से हर संभव कोशिश में जुटी हुई है और राहत एवं बचाव कार्यो को तेजी से किया जा रहा है. उन्होंने अफसरों को मौके पर ही निर्देश दिए कि प्रभावित इलाकों में कि कोताही न बरती जाए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावित क्षेत्र तोक जामुनी, तोक सिराओडार का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और संबंधितों को राहत राशि के चेक भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितो की हर सम्भव मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *