Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

कल सुबह 11 बजे आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र एक माह के भीतर कर सकेंगे आवेदन

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं के नतीजे 31 जुलाई को सुबह 11:00 बजे घोषित होंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे उत्तराखंड बोर्ड के कार्यालय से नतीजे घोषित करेंगे। बोर्ड परीक्षा के परिणाम उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट में भी देख सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते है।

http://uaresult.nic.in

http://www.ubse.uk.gov.in

आपको बता दें छात्रों के नवी और ग्यारहवीं के अंकों को देखकर बोर्ड का परीक्षाफल तैयार किया गया है। परीक्षा फल से असंतुष्ट छात्र 1 महीने के भीतर आवेदन कर सकते हैं। परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी परीक्षा कराई जाएगी हालांकि उम्मीद कम है कि ज्यादातर बच्चे फिर से परीक्षा देना चाहेंगे लेकिन फिर भी 1 महीने का समय उन्हें दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *