Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

IAS दीपक रावत ने संभाला UPCL और PTCUL एमडी का चार्ज, कुर्सी पर खींचतान को लेकर फिर चलने लगी चर्चाएं

उत्तराखंड की नवनियुक्त पुष्कर सिंह धामी सरकार में तमाम अटकलों के बीच अपने तबादलें के 7वें दिन IAS दीपक रावत ने ऊर्जा निगम में प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। साथ ही दीपक रावत ने एमडी ptcul और निदेशक उरेड़ा का भी चार्ज संभालने का काम किया। दीपक रावत के सोमवार को चार्ज संभालने के बाद अब सियासी गलियारों में चर्चा चल पड़ी है कि क्या ऊंची पहुंच वाले आईएएस अधिकारी दीपक रावत ऊर्जा निगम में मज़बत भूमिका निभाकर ऊर्जा निगम के तमाम भ्रष्टाचार के आरोपों और विवादों पर लगाम कस पाएंगे या फिर जिलों में बदलाव को लेकर आने वाली सूची का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *