Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

टोक्यो ओलंपिक में देश को मिला पहला पदक, हर आम और ख़ास ने दी मीराबाई को शुभकामनाएं

देश की बेटी मीराबाई ने भारत देश का नाम टोक्यो में रोशन कर दिया है। जी हां टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला पदक मिला है जो वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने देश को दिलाया। आज हुए मुकाबले में उन्हें 49 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल मिला। प्रतियोगिता में चीन की वेटलिफ्टर गोल्ड ले गई। वहीं सिल्वर मेडल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 21 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में पदक मिला है। इनसे पहले कर्णम मल्लेश्वरी को पदक मिला था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई चानू को बधाई दी है। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मीराबाई चानू को सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *