Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंडहेल्थ

बड़ी ख़बर: स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के viral audio की होंगी जांच

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप का शासन द्वारा संज्ञान लिया गया है। पुलिस को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे ऑडियो क्लिप की प्रमाणिकता की पुष्टि कर प्रकरण की जांच करने तथा उक्त जांच में उत्कोच संबंधी तथ्य के प्रमाणित होने पर दोषियों के विरूद्ध तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में उप सचिव श्री मुकेश कुमार राय द्वारा थानाध्यक्ष, कोतवाली देहरादून को पत्र द्वारा निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *