Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़, कोरोना वैक्सिनेशन केंद्र का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कारगी चौक के समीप संत निरंकारी भवन में चल रहे कोविड वैक्सिनेशन सेंटर का निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मौक़े पर ही वैक्सीनेशन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सही पाये जाने पर मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस वैक्सीनेशन केन्द्र में 45 वर्ष से अधिक आयु एवं 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। वहीं निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दून अस्पताल पहुँचकर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *