Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

दून मेडिकल कॉलेज में पकड़ में आया बड़ा फ़र्ज़ीवाडा, कोरोना रिपोर्ट को नेगेटिव से पॉज़िटिव और पॉज़िटिव से नेगेटिव करने का हो रहा था खेल

देहरादून- दून मेडिकल कालेज में कोरोना जांच रिपोर्ट को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसमें भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के पोर्टल से वैध डाटा लेकर मरीज का नाम बदल दिया गया और संबंधित व्यक्ति को इच्छानुसार पाजिटिव या निगेटिव दिखाया गया। ऐसे एक या दो नहीं, कई मामले हैं। बीती 25 मई को बिनय कुमार नाम के व्यक्ति की रिपोर्ट में उसे कोरोना पाजिटिव दिखाया गया था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. केसी पंत को इस रिपोर्ट में कुछ बातें खटकीं। रिपोर्ट में न केवल शाब्दिक गलतियां थीं, बल्कि रिपोर्ट से अनिवार्य क्यूआर कोड भी गायब था। उन्होंने रिपोर्ट को सत्यापन के लिए भेजा तो पता चला कि मूल रिपोर्ट महाराष्ट्र के 21 वर्षीय किसी व्यक्ति की है। पड़ताल करने पर पता चला कि ऐसे कई मामले हैं। बताया गया कि प्रत्येक प्रयोगशाला और अस्पताल में बहुत कम व्यक्ति आइसीएमआर पोर्टल को एक्सेस कर सकते हैं। पोर्टल पर ही परीक्षण के परिणाम अपडेट किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *