Sunday, April 28, 2024
Latest:
उत्तराखंड

Big breaking: देहरादून में लगा वीकेंड कर्फ़्यू, शासन ने नई गाइडलाइन की जारी

देहरादून– प्रदेश सरकार ने फिर संशोधित गाइडलाइन की जारी। रात्रि कर्फ्यू के समय में की बढ़ोतरी अब 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रहेगा रात्रि कर्फ्यू। नगर निगम देहरादून क्षेत्र के आने वाले प्रत्येक शनिवार व रविवार को साप्ताहिक कोविड-19 कर्फ्यू रहेगा।  प्रदेश के अन्य जनपदों में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक कोविड-19 कर्फ़्यू लागू रहेगा।

जनपद देहरादून के अंतर्गत आवश्यक सेवाओं से संबंधित सरकारी व गैर सरकारी संस्थान शनिवार को भी खुले रहेंगे।  मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने जारी किया आदेश।  इसके अलावा धार्मिक राजनीतिक व सामाजिक आयोजनों में व्यक्तियों की संख्या 200 से अधिक नहीं रहेगी। सार्वजनिक वाहन 50% यात्री क्षमता के साथ संचालित होंगे। समस्त सिनेमा हॉल रेस्टोरेंट बार 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे। जिम 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे समस्त जनपदों में संचालित कोचिंग संस्थान पूर्णता बंद रहेंगे, स्विमिंग पूल स्पा पूर्णता बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *