Saturday, April 27, 2024
Latest:
उत्तराखंड

Glacier burst: एक हफ़्ते बाद tunnel से तीन शव बरामद- रैणी गाँव में भी मिला एक शव, search operation में आइ और तेज़ी, अब तक कुल 42 शव आपदाग्रस्त इलाक़े से बरामद

उत्तराखंड के चमोली में बीते रविवार(सात फरवरी) को आई आपदा के बाद से अब तक 163 लोग लापता हैं। वहीं, रैणी और तपोवन क्षेत्र से 39 व सुरंग से तीन शव मिल चुके हैं। आपदा के बाद अब तक कुल 42 शव बरामद हुए हैं। सुरंग में फंसे 32 लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीमें लगातार मलबा निकलाने में लगी हुई हैं।
सुबह करीब 11:15 बजे सुरंग के अंदर से एक और शव बरामद हुआ है। सुबह से अब तक tunnel से तीन लोगों के शव मिल चुके हैं। वहीं रैनी गाँव से भी एक शव बरामद हुआ है। जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 42 हो चुकी है

उत्तराखंड के थे दोनों मृतक जिला प्रशासन के अनुसार, सुबह मिले दोनों शव उत्तराखंड के निवासी थे। शवों की शिनाख्त अनिल सिंह निवासी कालसी और आलम सिंह निवासी लोयर गांव, गुल्लर घाटी के रूप में हुई है। आलम सीनियर इलेक्ट्रॉशियन था, जबकि अनिल वेल्डर था। अन्य लोग सुरंग से कुछ दूर हो सकते हैं। तलाशी अभियान जारी है।

सुबह पांच बजे सुरंग के अंदर से मिले दो शव

उत्तराखंड के चमोली में आपदा के एक हफ्ते बाद तपोवन में सुरंग के अंदर से दो शव बरामद किए गए हैं। चमोली थाना प्रभारी जोशीमठ सतेंद्र सिंह के अनुसार पहला शव सुबह करीब पांच बजे मिला। इसके बाद आगे खोदाई करने पर दूसरा शव बरामद हुआ। 33 लोगों की खोज अभी भी जारी जारी है। चार लोग और दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनके पास तक नहीं पहुंचा जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *