देर रात को अचानक धौलाखेड़ा निर्माणाधीन 132 के वी उपकेंद्र पहुंचे MD PTCUL पी सी ध्यानी, गुणवत्ता के साथ फ़रवरी तक निर्माण कार्य पूरा करने के दिए आदेश
प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल पी सी ध्यानी द्वारा देररात को अचानक निर्माणाधीन 132 केवी उपकेन्द्र धौलाखेड़ा का औचक निरीक्षण किया गया. निर्माण स्थल पर 132 केवी GIS नियंत्रण कक्ष, 33 केवी नियन्त्रण कक्ष, केबिल कार्यो की प्रगति की विवेचना कर उनके द्वारा साईट पर उपलब्ध पिटकुल के अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के कार्मिको को फरवरी 2026 के अन्तिम सप्ताह तक उपकेन्द्र उजीकृत करने हेतु निर्देशित गया हैँ. साथ ही Round the clock काम कर war footing Project को समय से पूर्व पूर्ण कर क्षेत्र व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के भी निर्देश दिए गए हैँ. उपरोक्त Project पूर्ण दोने पर धौलाखेड़ा क्षेत्र के उपभोक्ताओं व उद्योगे की उच्च गुणवत्ता की अविरल विद्युत उपलब्ध दोगा।
