Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

पिटकुल के 28 अभियन्ता अधिकारियों तथा 04 सहायक लेखाधिकारियों की ए0सी0पी0 स्वीकृत, प्रबंध निदेशक पी सी ध्यानी ने दिया नव वर्ष का तोहफा

नव वर्ष के शुभारम्भ पर पिटकुल में प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा पिटकुल के 28 अभियन्ता अधिकारियों तथा 04 सहायक लेखाधिकारियों की ए0सी0पी0 स्वीकृत कर नववर्ष का तोहफा दिया गया है।
प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी के द्वारा दिये गये अनुमोदन के उपरान्त पिटकुल में 09 अधिशासी अभियन्ताओं, 19 सहायक अभियन्ताओं तथा 04 सहायक लेखाधिकारियों को उनकी तृतीय वित्तीय स्तरोन्नयन की अनुमन्यता की तिथि 31.12.2025 एवं 01.01.2026 को पूर्ण होते ही वित्तीय स्तरोन्नयन हेतु गठित समिति द्वारा की गयी संस्तुति के अनुक्रम में मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा उनकी अनुमन्यता की तिथि से वित्तीय स्तरोन्नयन अनुमन्य किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।
उक्त अधिकारियों को तृतीय वित्तीय स्तरोन्नयन अनुमन्य होने के पश्चात उनके वेतन में प्रतिमाह लगभग लगभग रू0 16,000/- (रू0 सोलह हजार मात्र) से रू0 70,000/- (रू0 सत्तर हजार मात्र) तक की वृद्धि होनी सम्भावित है
प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा समस्त लाभकारी अधिकारियों को बधाई दी गयी तथा अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ किये जाने एवं कारपोरेशन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु अपना शत-प्रतिशत योगदान दिये जाने की कामना की गयी। इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा द्वारा मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग के कार्मिकों की प्रंशसा की गयी तथा भविष्य में भी कार्मिकों को अनुमन्य सेवालाभ उन्हें नियमानुसार समय से प्रदान करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।
उक्त आदेशों के जारी होने के उपरान्त कार्मिकों में खुशी की लहर है। लाभान्वित अधिकारियों द्वारा प्रबन्ध निदेशक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया तथा ए0सी0पी0 अनुमन्यता की तिथि के ही दिन कमेटी की बैठक आहूत होने एवं आदेश निर्गत किये जाने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया। कार्मिकों द्वारा अवगत कराया गया कि कार्मिकों को देय लाभों के शीघ्र निस्तारण होने के प्रति प्रबन्ध निदेशक महोदय के सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए कार्मिकों का मनोबल अत्याधिक उच्च हुआ है।
समिति की बैठक में श्री जी0एस0 बुदियाल, निदेशक (परिचालन), श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0) एवं श्री मनोज कुमार, महाप्रबन्धक (वित्त) सम्मिलित हुये।
इस अवसर पर मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग से श्री अनुपम सिंह, उपमहाप्रबन्धक (अधिष्ठान) श्री विवेकानन्द, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0), एवं श्री विपिन कुमार पाल, कार्यालय अधीक्षक-प्रथम उपस्थित रहे।
प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश के युवा, ऊर्जावान एवं हृदय सम्राट मुख्यमंत्री जी श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व एवं आदरणीय मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल श्री आनन्द बर्द्धन जी तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा) डाॅ0 आर0 मीनाक्षी सुन्दरम जी के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशों में पिटकुल के सभी कार्मिकों द्वारा टीम भावना एवं पूर्ण मनोयोग से ‘‘एक के लिये सब और सब के लिये एक’’ नारे के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों के कारण पिटकुल निरन्तर प्रगति की ओर बढ रहा है।
इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पाॅवर जूनियर इन्जीनियर्स एसोसिएशन एवं उत्तराखण्ड ऊर्जा कामगार संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रबन्ध निदेशक महोदय से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनायें प्रेषित की गयी तथा पिटकुल द्वारा नित नई ऊॅचाईयों को छूने एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बधाई दी गयी। एसोसिएशन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रबन्ध निदेशक महोदय को आश्वस्त किया गया कि समस्त कार्मिक उनके नेतृत्व में उच्च मनोबल के साथ पूर्ण लगन एवं निष्ठा से कार्य करते रहेंगें।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड पाॅवर जूनियर इन्जीनियर्स एसोसिएशन की ओर से श्री जी0एन0 कोठियाल, श्री जे0सी0 पन्त, श्री पवन रावत, श्री राहुल अग्रवाल, श्री विमल कुलियाल एवं अन्य तथा उत्तराखण्ड ऊर्जा कामगार संगठन की ओर से श्री एस0पी0 पुरोहित, श्री दीपक सैनी, श्री पंकज ध्यानी, श्री राजकुमार शर्मा एवं श्री प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *