Saturday, March 7, 2026
Latest:
उत्तराखंड

बिछड़े को मिलाने का काम कर रही उत्तराखंड पुलिस, हरिद्वार में महिला आरक्षी सीमा रमोला ने बच्चे को सकुशल भेजा घर

यह बच्चा जिसका नाम मोहित हैँ, पिता का नाम पर्वत, माता का नाम छाया है. यह अपना पता गांव वैजोए परतापुर थाना वैजोए सम्बल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश बताया गया. यह बच्चा अपने घर से अपने चाचाजी के साथ अपने माता पिता को बिना बताए घूमने आया और अपने घर से रूपये 1000 लेकर आया था. रास्ते मे अपने चाचाजी जी से खोने के बाद यह गुजरावाला चौक पर रोता हुवा मिला. पुलिस द्वारा पूछने पर उपरोक्त बात बताई गयी. बच्चे की स्तिथि को देखकर मेरे द्वारा उसे चाय नास्ता कराकर एवं घर के लिए गंगाजल एवं प्रशाद खरीद कर पुलिस की सहयता से बस स्टेशन से संभल मुरादाबाद की बस मे सकुशल घर के लिए भेज दिया गया है. उत्तराखंड पुलिस की महिला आरक्षी सीमा रमोला जो कि वर्तमान मे अभिसूचना मुख्यालय मे कार्यरत है, एवं एडिसनल एसआई हर्षित के द्वारा अपनी सूझबूझ से किया गया कार्य बहुत ही सराहनीय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *