Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

देहरादून शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी से Delegation ने की मुलाक़ात, शांति और सौहार्द का सन्देश देने के लिए किया आभार व्यक्त

हिंदुओं के पावन पर्व होली पर जुम्मे की नमाज का समय दोपहर बाद करने के निर्णय का आह्वान कर शांति और सद्भावना का संदेश देने पर शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी जी से आज समाजसेवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प गुच्छ देकर शांति और सौहार्द का संदेश देने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी जी ने कहा कि गंगा जमुना तहजीब ही इस देश की असली पहचान है और हमें परस्पर एक दूसरे से सद्भावना रखनी चाहिए और अमन चैन से रहकर अपने देश की तरक्की के लिए कार्य करना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में शामिल समाजसेवी मोहन खत्री ने कहा कि कहां की देहरादून काजी मोहम्मद अहमद कासमी जी का निर्णय स्वागत योग्य, सुजाता पॉल ने कहा कि देहरादून से प्रेम और सद्भावना का संदेश पूरे देश में जाना चाहिए,सत्य प्रकाश चौहान ने कहा कि सर्वधर्म समभाव की भावना देवभूमि में रहने वाले प्रत्येक इंसान की पहचान है,पंकज सिंह क्षेत्री ने कहा कि गांधी और गौतम बुद्ध के देश में शांति और सद्भावना कायम करना ही हमारा असल मकसद है,सुनील थपलियाल ने शहर काजी के इस निर्णय पर उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *