PTCUL प्रबंधन से उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की वार्ता, MD PC Dhyani ने सभी समस्याओं का समाधान करने पर दी सहमति
उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी एवं प्रबंध निदेशक पिटकुल के मध्य द्विपक्षीय वार्ता हुई जो की काफी सकारात्मक रही. जिसमें सर्वप्रथम प्रबंध निदेशक पिटकुल पीसी ध्यानी द्वारा संगठन के समस्त पदाधिकारी को पर्वतीय होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा फूल देकर होली की बधाई दी गई. इस अवसर पर प्रबंध निदेशक द्वारा हमारे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को पर्वतीय होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को अवकाश स्वीकृत करने की बधाई भी दी गई. संगठन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में कई समस्याओं पर वार्ता की गई तथा उनका समाधान निकलने का प्रयास किया गया. जिसमें की डाटा एंट्री ऑपरेटर की एसीपी स्वीकृत करने सिविल के कार्य करने तथा tg2 से अवर अभियंता के पद पर पदोन्नति किए जाने पर सहमति बनी. साथ ही जटिल बीमारियों हेतु कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी. बैठक काफी सकारात्मक रही तथा प्रबंध निदेशक द्वारा सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं उसका समाधान करने का प्रयास किया गया. इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से एके जुयाल, महाप्रबंधक विवेकानंद. संगठन की ओर से दीपक बेनीवाल, सोहन शर्मा, मनीष धीमान, मनोन, नीरज मिश्रा, वीरपाल सिंह मौजूद रहे.
